नागल हटवाला वासियों ने अभुदय वात्सल्यम के बैनर तले निकाला कैन्डल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून-आतंकी हमले में देश के शहीद हुए वीर सैनिकों का गम भुलाए नहीं भूल रहा हैं ।देश के नागरिकों में कई विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में आज दिन रविवार को नागल हटनाला में अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की अध्यक्षा/निदेशक श्रीमती गार्गी मिश्रा व विधा भारद्वाज द्वारा सैकड़ों महिलाओं के साथ पूरे गांव में कैंडल मार्च निकाला गया व सभी ने पुष्प संग अश्रु समर्पित कर उनको भावभीनीश्रद्धांजलि दी और आक्रोश प्रदर्शित किया गया।
शहीद मेजर विभूति शंकर दयाल और शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के चित्रों पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित करके उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। पूरा माहौल राष्ट्रगान व देश भक्ति के गान व नारों से गूँज उठा , इस अवसर पर उनके साथ जय कुमार भारद्वाज ,विद्या भारद्वाज ,शारदा मित्तल ,जैनू वालिया और गांव की सैकड़ों महिलाएं शामिल थी जिनके हाथ में मोमबत्तियां थी और उन्होंने भारत माता की जय के नारे , वीर शहीद अमर रहे आदि उद्घोष करते हुए पूरे गांव में परिक्रमा की।गार्गी मिश्रा ने कहा कि यह घटना बेहद ही दु:खद व दृश्य मार्मिक है , उन्होंने कहा कि बस दून वासियों को ही नहीं बल्कि प्रत्येक भारतवासी को इस प्रकार वीर शहीदों का इस प्रकार जाने का दु:ख हैं और देश की जनता अब इंसाफ़ चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।