शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पैतृक गांव पीपली (रानीखेत विस क्षेत्र) को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की चार करोड़ की धनराशि

देहरादून-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पैतृक गांव पिपली को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिये लगभग 4 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदो के गांवो को सड़क से जोड़ने का हमारा प्रयास है, यह शहीदों के सम्मान से जुड़ा विषय भी है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने तथा उनके परिवार को यथासम्भव सहयोग दिये जाने के लिये भी राज्य सरकार कृत संकल्पित है।
इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने बताया कि राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पैतृक गांव पीपली को जोड़ने वाले ताड़ीखेत-पीपली-मंजूरखान मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जायेगा। इस मार्ग की लम्बाई 7.50 कि.मी. तथा लागत रु 383.89 लाख है जिसको मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग के लेपन स्तर तक निर्मित हो जाने से शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के गांव का सम्पर्क भी खैरना-रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग तथा रानीखेत-तिपोला-जालथी मोटर मार्ग से हो जायेगा। इससे क्षेत्र के ग्रामवासियों को यातायात की सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ क्षेत्र का तेजी से विकास भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।