सेवा और समर्पण की दिशा मे अग्रसर हुई भारत विकास परिषद, चन्द्रविक्रम गुप्त प्रान्तीय अध्यक्ष, डा.सतीश अग्रवाल प्रान्तीय महासचिव बने

देहरादून– संपर्क, स्नेह, सहयोग, सेवा एवं समर्पण जैसे मूलमंत्रो पर समर्पित भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महासचिव के निर्वाचन में श्री चंद्रगुप्त विक्रम- प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ0 सतीश अग्रवाल- प्रांतीय महासचिव तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री जे के मोगा निर्वाचित हुए।भारत विकास परिषद की शाखाओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में तथा निर्वाचन अधिकारी के रुप में श्री अनुराग दुबलिश- क्षेत्रीय संगठन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आपसी सौहार्द के वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ।
मतदान में पड़े 60 मतों में से श्री चंद्रगुप्त विक्रम को 35 मत तथा श्रीमती अनिता गुप्ता को मात्र 25 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार श्रीचंद्रगुप्त विक्रम ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्रीमती अनिता गुप्ता को 10 मतों से पराजित किया । नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त विक्रम जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यगणो का स्वागत तथा आभार ज्ञापित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वे अपने कार्यकाल में सेवाकार्यों की स्थायी योजना बनाकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों में इं0 गोपालकृष्ण मित्तल, श्रीमती सविता कपूर,श्री सुरेश जैन,श्री एस एस कोठियाल,श्री ए सी ओहरी,श्री हरीश मित्तल, सतेंद्र गुप्ता, सत्येन्द्र मित्तल, अरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, सहित अनेक शाखाओं के अध्यक्ष, महासचिव, तथा कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपने प्रांत के नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त विक्रम को, प्रांतीय महासचिव डॉ0 सतीश अग्रवाल जी तथा श्री जे के मोगा- कोषाध्यक्ष को बहुत बहुत -2 बधाई एवं मंगल कामनाएं दी। धन्यवाद। उपरोक्त जानकारी श्री योगेश अग्रवाल ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।