उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के ज्ञापन पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दिए पत्रकार के हमलावरों पर इनाम घोषित करने के आदेश

देहरादून-हल्द्वानी में हिन्दुस्तान समाचार पत्र में कार्यरत पत्रकार मोहन भट्ट पर हुए हमले के विरोध में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल आज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी के नेतृत्व में देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अपराध/कानून व्यवस्था श्री अशोक कुमार से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकार पर हमले के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हुए इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की पुरजोर पैरवी की। ज्ञात हो कि हिस्ट्रीशीटर भारत भूषण भानु व गैंगस्टर वीरेंद्र बोरा ने उस समय प्राणघातक हमला कर दिया जब पत्रकार मोहन भट्ट अपनी गाडी से दोस्तों से होली मिलने जा रहे थे। हिस्ट्रीशीटर भानु व गैंगस्टर वीरेंद्र ने मोहन भट्ट की गाड़ी को हाइडिल गैट चौराहे पर रोक लिया इसके बाद उनके मुँह पर तमंचे के बट से ताबड़तोड़ वार कर दिए । किसी तरह मोहन भट्ट ने अपनी जान बचाई। इतना ही नही भानु व वीरेंद्र ने शीशमहल चौराहे में भी जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने वहा कई राउंड फायरिग भी की। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने उक्त घटना की घोर निंदा करते हुए आज दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर एक ज्ञापन पुलिस महानिदेशक अपराध/कानून व्यवस्था को सौंपा। महासंघ ने गत दिनों हल्द्वानी के ही एक अन्य पत्रकार संदीप पाण्डे पर हुए हमले की जानकारी भी पुलिस महानिदेशक को दी। पुलिस महानिदेशक अपराध/कानून व्यवस्था श्री अशोक कुमार ने महासंघ की लिखित शिकायत पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए एस एस पी नैनीताल को अपराधियों को पकड़ने के लिए ईनाम घोषित कर तुरन्त गिरफ्तार करने के दूरभाष परआदेशित किया। प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के जिलाध्यक्ष सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसांई, जिला कोषाध्यक्ष राकेश भट्, राकेश शर्मा, दिगम्बर उपाध्याय और सरदार कुलदीप सिंह मौजूद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।