उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने किया होली मिलन समरोह का सफल आयोजन, फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों ने भी की शिरकत

देहरादून- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा देहरादून में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आई.पी. उनियाल वरिष्ठ पत्रकार, संपादक शिखर संदेश देहरादून ने की। आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में श्री विवेकानंद खंडूरी जी, श्री परम दत्ता जी, ब्रांडिंग एक्सपर्ट कांसेप्ट आर्टिस्ट फिल्म फैन और रईस, में कार्य कर चुके हैं एवं साथ ही शाहरुख खान की कंपनी रेड चिल्ली में भी यह कार्य कर चुके हैं। कार्यक्रम में मिस इंडिया उत्तराखंड 2018 की फर्स्ट रनर अप वर्णिका पाल, व मिस उत्तराखंड 2018 की द्वितीय रनर अप सृष्टि पुरीयाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज की कार्यक्रम में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी जी द्वारा उत्तराखंड पत्रकार महासंघ उद्देश्यों के संदर्भ में सबको अवगत कराया, एवं समस्त अतिथि गणों का स्वागत किया। आज के कार्यक्रम के संयोजक श्री हेमेंद्र मलिक थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया एवं हंशा नृत्य नाट्य कला विकास सोसायटी द्वारा वंदना से किया गया। साथ ही उनके द्वारा अनेक गढ़वाली कुमाऊनी एवं जौनसारी गानों एवं नृत्य द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई। साथ ही जसपाल सिंह राणा जी द्वारा अपनी मधुर प्रस्तुतियां दी गई। एवं श्री मनोज सरीन जी द्वारा एक मधुर गीत के माध्यम से समस्त उपस्थित महानुभावों का मनोरंजन किया गया। आज के कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष श्री सुशील चमोली द्वारा किया गया। देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव श्री बीडी शर्मा जो वर्तमान में उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष मैं भी पत्रकारों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में श्री सचिन गौनियाल, श्री तिलक राज, श्री मदन मोहन जोशी, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ से प्रदेश मंत्री श्री राजीव शर्मा जी प्रकाशमणि धस्माना जी, शीशपाल बिष्ट, व साधना प्राइम न्यूज़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर उत्तराखंड श्री सुरेंद्र अग्रवाल जी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की। श्री वेद किशोर जुगलान श्री सत्येंद्र वड़ताल जी श्री बलदेव पराशर जी पुनीत रावत जी श्री नरेंद्र शर्मा जी श्री नरेंद्र शर्मा, मंजू शर्मा , श्रीमती राजकुमारी चमोली, श्री वीरेंद्र कुमार, श्रीमती आशा जी श्रीमती भारती, श्रीमती सरोजनी सकलानी , व n u j से श्री अरुण मोगा जी उपस्थित रहे । आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना उपाध्याय प्रदेश मंत्री सुभाष कुमार प्रचार मंत्री श्री जितेंद्र कुमार नरूला कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेंद्र नाथ भट्ट, हंशा नृत्य नाट्य कला विकास सोसायटी की अध्यक्षा श्रीमती इंद्रेश्वरी मंमगाई का अत्यधिक सहयोग रहा। साथ ही विनोद मंगाई जी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम में अन्य उपस्थित सदस्यों में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक गुसाईं,जिला महामंत्री श्री राजीव मैथ्यू,जिला कोषाध्यक्ष श्री राकेश कुमार, राकेश शर्मा, सुधीर बडोला, पंकज भार्गव जी अशोक चौधरी, संजीव चौधरी, पुनीत रावत, सतपाल सिंह रावत जी श्री विक्रम सिंह रौथाण, श्री दीवान सिंह राणा,श्रीमती भारती देवी, हेमंत शर्मा, श्री रितेश चौरसिया, श्री मुकेश मित्तल, श्री धीरेंद्र सिंह राणा, आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।