अग्रवाल समाज देहरादून की बैठक मे कमलेश अग्रवाल अध्यक्ष, संजय गर्ग महामंत्री चुने गए,तीन अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण

देहरादून- अग्रवाल समाज देहरादून की संयोजक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मिष्ठान प्रतिष्ठान पटेल नगर में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से संयोजक मंडल से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि यह कमेटी पूर्णकालिक होगी अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता ,अनिल गुप्ता महामंत्री फतेह चंद गर्ग संजय कुमार गर्ग कोषाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल संगठन मंत्री हर्ष अग्रवाल को चुना गया।
इसी के साथ संरक्षक मंडल में महेश गर्ग, ,धन प्रकाश गोयल, विपिन नागलिया जी, रवि गुप्ता का चयन हुआ विशेष आमंत्रित सदस्य, विनोद गोयल मार्गदर्शक मंडल श्रीमती रमा गोयल इसी के साथ सर्वसम्मति से संयोजक मंडल ने उपाध्यक्ष, प्रचार मंत्री संयुक्त मंत्री आदि अन्य पदों के लिए चयनित पदाधिकारियों को चयन करने के सर्वसम्मति से अधिकार प्रदान किए जो अगामी एक माह तक कार्यकारिणी पर पदों का चयन कर पूर्ण करेंगे
संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे 3 अप्रैल को
जिला अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल जी ने अवगत करवाया कि अग्रवाल समाज अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगामी 3 अप्रैल 2019 को अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के सम्मुख शपथ ग्रहण कर कि आने वाले चुनाव में हम अपना वोट अवश्य करेंगे संकल्प लेगा साथ ही इसमें अग्रवाल समाज के साथ ही अन्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा यह कार्यक्रम शाम 3:00 बजे से प्रारंभ होगा इसके लिए सभी से जनसंपर्क अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है
आज बैठक में सर्व श्री कमलेश अग्रवाल विपिन नागलिया विनोद गोयल अजय मित्तल हर्ष अग्रवाल रमा गोयल घनश्याम गोयल गुंजन अग्रवाल मदन लाल अग्रवाल नरेंद्र गुप्ता नरेश गुप्ता डॉक्टर सत्येंद्र गोयल पंकज गुप्ता हर्ष अग्रवाल फतेह चंद गर्ग संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे संजय कुमार गर्ग महामंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।