भारतीय साहित्य परिषद की पत्रिका के बुन्देलखन्ड विशेषांक का लोकार्पण छह अप्रैल को

बुन्देलखन्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी, (एडवोकेट) समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप मे करेंगे कार्यक्रम मे शिरकत                   लखनऊ-बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवँ सामाजिक सहयोग परिषद लखनऊ के पदाधिकारियों की बैठक डॉ पवनपुत्र बादल प्रबंध संपादक राष्ट्रधर्म ,अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महामंत्री, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सदस्य के साथ सहयोग परिषद के कार्यलय हिन्दनगर लखनऊ में सम्पन्न हुयीं।इसमे बुंदेलखंड की समस्याओं एवँ बुंदेलखंड के विकास पर चर्चा हुयी। डॉ बादल द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद की पत्रिका द्वारा बुंदेलखंड विशेषांक प्रकाशित होने जा रहा है जिसमे बुंदेलखंड के इतिहास , साहित्य एवँ अन्य की विस्तृत जानकारी दी गयी है जो बुन्देली लोगो के लिये बहुत ही उपयोगी होगी।इसका लोकार्पण दिनांक 6 अप्रेल को प्रेस क्लब लखनऊ में सम्पन्न किया जायेगा।महेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सभी लोग कार्यक्रम में पहुचे एवँ बुन्देली साहित्य को अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने का प्रयास करे जिससे अधिक से अधिक बुन्देली लाभान्वित हो सके। डॉ बादल सहित सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता डा.सुशील चन्द्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मुख्य अतिथि डा.एस.पी.सिंह, कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय, मुख्य वक्ता प्रो.ओमप्रकाश पान्डेय सम्पादक राष्ट्र धर्म होगे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंन्द्र कुमार तिवारी(एडवोकेट),अध्यक्ष, बुन्देलखन्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद विशिष्ट अतिथि के रूप मे समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।