ललितपुर निवासी अनुराज जैन ने गौरान्वित किया बुन्देलखन्ड को,आईएएस मे हुए चयनित,महेन्द्र कुमार तिवारी ने दी बधाई

लखनऊ-बुन्देलखन्ड की माटी मे जन्मे अनुराज जैन जी आईएएस मे चयनित होने पर बुन्देलखन्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा हार्दिक बधाई.दी गई है। परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा है कि अनुराज का आईएएस मे चयनित होना सम्पूर्ण बुन्देलखन्ड के लिए बेहद गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि बुन्देलखन्ड का नाम रोशन करने वाले अनुराज श्री राजीव जैन एवँ श्री मती अनीता जैन के सुपुत्र है जो ललितपुर के निवासी है एवँ लखनऊ के गोमतीनगर में रहते है।गत वर्ष I.F.S. में चयनित होने के बाद इस वर्ष I.A.S. में चयनित हुये है।बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवँ सहयोग परिषद द्वारा बहुत ही हर्ष प्रकट करते हुये उनके घर जाकर बधाई दी है।महेन्द्र कुमार तिवारी एडवोकेट अध्यक्ष सहयोग परिषदने सपरिवार जाकर अपार प्रशन्नता प्रकट करते हुये बधाई प्रेषित की है।इनके माता जी एवँ पिता जी सहयोग परिषद के प्रारम्भ से ही आजीवन सदस्य है,श्री राजीव जैन बर्तमान में सहयोग परिषद के कार्यकारणी में लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत है।आप लखनऊ में बहुत ही सफल व्यवसायी है।गोमतीनगर लखनऊ के मंदिर सहित कई स्थानों पर श्री अनुराज जी को सम्मानित किया गया है।सहयोग परिषद के महेन्द्र भीष्म वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश जैन उपाध्यक्ष, देवकीनंदन शांत महासचिव, राजेन्द्र जैन प्रचार सचिव श्री सुरेन्द्र अग्निहोत्री वरिष्ठ पत्रकार, वी के लिटौरिया, डी एस गुप्ता,जी एस गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने घर जाकर बधाईयां प्रेषित की है।बुंदेलखंड क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।