पत्रकार बिजेन्द्र यादव पर हमले के मामले की जांच करेगी एसपी सिटी , डीजी अशोक कुमार ने दिए आदेश

देहरादून- गढवाल की पुकार के सम्पादक बिजेन्द्र कुमार यादव पर माफिया तत्वों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले के मामले की जांच देहरादून की एसपी सिटी श्वेता चौबे को सौपी गई है।
उक्त आदेश महानिदेशक, (कानून -व्यवस्था)अशोक कुमार ने पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौपे गए एक ज्ञापन पर दिए। बीती 13 अप्रैल को पशु क्रूरता निवारण समिति ने नेहरु कालोनी थाना पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से संचालित हो.रहे डंडरियाल कैनल फार्म पर छापा मारा। छापे से बौखला कर फार्म संचालक दीपक डंडरियाल उर्फ टीटू और उसके साथियों ने टीम पर हमला बोल दिया। टीम के लोगों पर पुलिस की मौजूदगी मे ही जमकर लात घूंसे बरसाए गए। इसी दौरान टीम के साथ गए पत्रकार बिजेन्द्र यादव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।जिससे उनकी आंख फूटते बची। आंख के ठीक नीचे आठ टांके लगाए गए। पुलिस ने ऐसे माफिया तत्वो केे विरुद्ध कठोर कार्यवाही के बजए मुख्य अभियुक्त दीपक डंडरियाल के प्रति नरमी बरतते हुए थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया।
पत्रकार पर जानलेवा हमले और पुलिस की अपराधियों से मिलीभगत से आक्रोशित पत्रकारों ने महानिदेशक अशोक कुमार को लघु समाचारपत्र एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।जिस पर महानिदेशक द्वारा एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है।              ंपत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल मे प्रमुख रुप से अनिल वर्मा,सुरेन्द्र अग्रवाल, शिवप्रसाद सेमवाल, नरेश मिनोचा, निशीथ सकलानी, विकास गर्ग, अखिलेश व्यास,राजेश भटनागर, रचना गर्ग, महिला पत्रकार प्रेमा जी पंकज अग्रवाल,आलोक शर्मा, प्रतीक पाठक, विनय सूद, सत्यप्रकाश (रिंकू), राजेश पुरी,एम.आर.कौशल, अनवर खान,राजीव मैथ्यू,लक्ष्मी बिष्ट, भुवनेश्वर थपलियाल, राकेश डोभाल, पंकज अग्रवाल, राजू वर्मा, नवीन घिल्डियाल, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला, गोपाल चन्द्र सिंघल, धर्मेंद्र यादव, सुभाष चन्द्र, सचिन यादव, रजत यादव सहित भारी संख्या में पत्रकार शामिल रहे। पत्रकारों ने यह भी निर्णय किया है कि यदि माफिया तत्वों व दोषी पुलिस जनो पर कोई प्रभावी कार्यवाही न की गई तो पुनः प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।