रुद्रप्रयाग पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल, दुर्घटना में घायल टीचर को रक्तदान कर बचाई जानत्र

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)- जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से कोतवाली रुद्रप्रयाग मे सूचना प्राप्त हुई कि एक घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल मै भर्ती कराया गया हैं इसपर थाना कर्मचारियों द्वारा जाकर पता किया तो पाया कि एक व्यक्ति अजय सिंह निवासी आदिबद्री चमोली उम्र लगभग 37 वर्ष जो भगवती इंटर कॉलेज नारायणबागड़ मे अध्यापक हैं छुट्टी के समय अपने घर आदिबद्री मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि आदिबद्री से सिमली के बीच अचानक इनका एक्सीडेंट हो गया जिस कारण उक्त व्यक्ति को काफी चोटें आई उक्त व्यक्ति को अस्पताल कर्णप्रयाग मे भर्ती कराया गया तो वहा ऑर्थो (हड्डी के डॉक्टर) नहीं होने के कारण रुद्रप्रयाग रेफेर किया गया । पुलिस द्वारा जाकर हाल चल पूछे गए तो पता चला कि उक्त व्यक्ति के हाथ का मांस फट जाने के कारण आज ऑपरेशन होना हैं ऑपरेशन के समय 1 यूनिट A+ब्लड की आवश्यकता होंगी इस पर कोतवाली *रुद्रप्रयाग में हिल पेट्रोलिंग यूनिट मे तैनात भूपाल सिंह द्वारा अपना ब्लड डोनेट जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग मे रक्तदान किया* सही समय पर आवश्यक रक्त मिल पाने के कारण उक्त व्यक्ति का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो सका. उक्त व्यक्ति व उनके परिवारजनों द्वारा पुलिस परिवार की भूरी भूरी प्रशसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।