NIVH देहरादून मे विश्व पृथ्वी दिवस पर भौतिक सम्पदा दिवस का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने किया उत्साह पूर्वक प्रतिभाग
देहरादून- राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून मे विश्व पृथ्वी दिवस पर भौतिक सम्पदा दिवस पर इस आदर्श विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टि दिव्यांग जन छात्र छात्राओं के उत्साह के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर दृष्टि दिव्यांग जन बच्चों द्वारा वैसट मैटेरियल पुरानी प्लास्टिक की बोतले, पुराने डिब्बे, फटे पुराने तोलिये आदि का पुनर्प्रयोग कर पुष्पों के गमले बनाने के कार्यों की सभी ने सराहना की। आयोजन में भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिकों ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व से अवगत करवाया। संस्थान के निदेशक प्रो नचिकेता राउत ने भी भौतिक संपदा दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। समारोह में National Academy Direct Tax Nagpur से पधारे श्री सौरव शर्मा IRS officer ने अपने सोलह सदस्य ग्रुप के साथ पधारकर दृष्टि दिव्यांगजन बच्चों के कार्यों को देखकर उनकी विशिष्ट शैली की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा0 गीतिका माथुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचय करवाया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले दृष्टि दिव्यांग जन बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में वाईस प्रिंसिपल श्री अमित शर्मा, अध्यापक श्री हरीश पंवार,श्रीमती शशी, श्री देवीलाल,श्री नरेश नयाल,श्री बैकुंठ वाजपेई श्री योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन श्री राकेश अंथवाल विज्ञान अध्यापक ने किया। उपरोक्त जानकारी श्री योगेश अग्रवाल-मीडिया प्रभारी ने दी।
