चारधाम यात्रा को निर्विघ्न सम्पन्न कराने की कामना हेतु संगीतमय श्री सुन्दर कान्ड का आयोजन 28 अप्रैल रविवार को: डा. सतीश अग्रवाल

देहरादून- देवभूमि के नाम से देश विदेश में विख्यात उत्तराखंड में गत वर्षों की भांति चारधाम यात्रा शीघ ही प्रारम्भ होने वाली है। देहरादून के वरिष्ठ समाजसेवियों की अगुवाई में “शुभ मंगल चारधाम सेवा समिति द्वारा इस वर्ष की चारधाम यात्रा सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न हो,इस हेतु संगीतमय श्री सुन्दर कान्ड का आयोजन किया जा रहा है।
स्थानीय सौरभ होटल मे इस सन्दर्भ मे आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक मन्डल की ओर से श्री 108 महन्त कृष्णा जी महाराज,श्री श्याम सुंदर गोयल,श्री मनोहर लाल जुुुयाल,डा.सतीश अग्रवाल ने जानकारी दी कि चारधाम यात्रा में किसी प्रकार की विघ्न बाधा न आए,इस हेतु आगामी 28 अप्रैल रविवार को सुबह नौ बजे से सुन्दर कान्ड से आयोजन किया जा रहा है। रामकथा के इस महत्वपूर्ण अंश सुन्दर कान्ड का सुमुधर वाणी के साथ संगीतमय वाचन पं. आंजनेय शर्मा “अंजुल” द्वारा किया जाएगा। डा. सतीश अग्रवाल ने सूर्यजागरण को बताया कि इस आयोजन मे संरक्षक के रूप में ज्योतिष पीठ व्यास आचार्य शिवप्रसाद मंमगाई का आशीर्वाद मिलेगा वहीं बद्री-केदार मंदिर समिति के सीईओ वी.डी.सिंह का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।