सुखायु हॉस्पिटल का शुभारम्भ

देहरादून। हरिद्वार बाईपास स्थित सुखायु मल्टिस्पेशिल्टी हॉस्पिटल का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनिय के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत एवं अजय रौतेला जे.जी देहरादून ने फीता काटकर हॉस्पिटल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सुखायु हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. श्रृजु कुमार वं मुजेन्द्र शान शर्मा ने बताया कि आयुष प्रदेश उत्तराखण्ड के सभी सम्मानित नागरिको के उत्तम स्वास्थ्य के आयुर्वेद की पद्धति द्वारा उचित चिकित्सा मुहैय्या हो सके।
इस हॉस्पिटल में कैंसर केयर जोड़ो का दर्द, न्यूरोलॉजी स्त्री रोग, शल्य चिकित्सा, पंचकर्मा एवं अन्य मानव के उत्तम स्वास्थ्य की आयुर्वेदिक पद्धति उपलब्ध हैं। यह 20 बैड का देहरादून का शुद्ध आयुर्वेदिक हॉस्पिटल है। यहॉ पर इस शुभ अवसर पर बच्चों के लिय किड्स स्पा की शुरूआज भी की गयी।
हॉस्पिटल में डॉ. मनीषा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. देवाशिष विश्वास शल्य चिकित्सा एवं डॉ. मनीषा स्त्री रोग विशेशज्ञ डॉ. देवाशीष विश्वास शल्य चिकित्सा एवं डॉ. शादाब खान मानसिक रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देगें।
इस अवसर पर संस्कार भारती के अध्यक्ष राकेश पंडित डॉ. ललित चौधरी डॉ. काव्या, डॉ. महेन्द्र राणा, डॉ. देवाशीष विश्वास चौधरी, रवि कुमार, संजय चौधरी, शानु कुमार आदि सम्मनित गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।