नैनीताल बैंक की 141वीं शाखा का उदघाटन

नैनीताल बैंक की 141वीं शाखा का उदघाटन एक भव्य समारोह में कैनाल रोड देहारादून स्थित शाखा के नव सुसज्जित परिसर में  बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिनेश पंत ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर किया। इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य सर्वश्री रमेश  कुमार मिगलानी, सुधीर मुदलियार, मृदुल कुमार अग्रवाल एवं श्रीमति बिनीता साह, बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री ओम प्रकाश जगरवाल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यपालक, क्षेत्रीय प्रबन्धक, देहारादून एवं  स्थानीय शाखाओं से पधारे हुये अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में दिनेश पंत ने उपस्थित बैंक कर्मियों, ग्राहकों एवं आगंतुकों को बैंक की उपलब्धियों के विषय में बताया कि 31 जुलाई, 1922 को भारत रत्न प॰ गोविंद बल्लभ पंत  द्वारा स्थापित उत्तराखंड के एक मात्र व्यावसायिक बैंक, नैनीताल बैंक का व्यवसाय निरंतर प्रगति के साथ वर्तमान में लगभग 12,000 करोड़ के स्तर तक पहुँच  गया है । बैंक की एक महत्वाकांक्षी  योजना के अंतर्गत इसका व्यवसाय अगले तीन वर्षों में कुल 200 शाखाओं के नेटवर्क के साथ 20,000 करोड़ के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होने उपस्थित ग्राहकों एवं कर्मचारियों से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया ।इस अवसर पर श्री पंत ने बताया कि बैंक के संचालन मण्डल की बैठक भी आज ही सम्पन्न हुई जिसमे बैंक की प्रगति एवं विकास से संबन्धित अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। इस नवीन शाखा के उदघाटन के पश्चात बैंक शीघ्र ही 10 नई शाखाएँ अगले तीन माह में खोलने जा रहा है, जिसमे से 2 शाखाएँ अतिशीघ्र देहारादून में खोली जाएंगी। यहाँ यह उल्लेखनीय है की बैंक उत्तराखंड एवं उत्तरभारत के 4 अन्य राज्यों उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान में अनेक प्रकार की औद्योगिक इकाइयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानो को ऋण सुविधाएं प्रदान कर इन राज्यों के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बैंक का ऋण जमा अनुपात 54 प्रतिशत होना इस बात का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।