मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय
मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक महीने से चली आ रही सियासी उठापटक सोमवार यानि आज थम जाने की आशा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम लगभग तय कर दिया है। शिवराज आज शाम 7 बजे शपथ ले सकते हैं।
