युवक ने अपने परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से की हत्या

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के बुर्शम गांव एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या के बाद से युवक फरार है। राजस्व पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव की पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी पत्नी 24 वर्ष दीपक कुमार की हत्या कर दी। वहीं शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि आरोपित सुंदर राम ने धारदार हथियार से गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर वार कर हत्या कर दी। इस दौरान हत्यारे की दूसरी ताई गोशाला में चली गई और उसके साथ एक पोता और पोती भी गोशाला में चले गए, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार हो गया है और साथ में उसकी पत्नी भी फरार है।
शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है। शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। शेर राम की दो शादियां है। जिसमें बड़ी पत्नी से कोई औलाद नहीं है। दूसरी पत्नी हेमंती देवी से एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्री की शादी लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। इस समय विवाहिता पुत्री माया देवी अपने मायके आयी थी। शुक्रवार सुबह संतोष राम ने धारदार हथियार से अपनी ताई हेमंती देवी, ताऊ के बेटे की पत्नी रमा देवी और ताऊ की विवाहिता पुत्री माया देवी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गंगोलीहाट थाने से रेगुलर पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारोपी संतोष राम छलिया नृतक है। बताया जा रहा है कि संतोष राम आए दिन अपने ताऊ के परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। जिसकी शिकायत उसके ताऊ के बेटे जोगा राम ने पुलिस और प्रशासन से की थी। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारे की पत्नी डर से घर से कहीं चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।