कांवड़ियों का ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार 11 कांवड़िए घायल, तीन की हालत गंभीर

देहरादून। अशारोड़ी चैकी से आगे कांवड़ियों का ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार कई कांवड़िए घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन कांवड़ियों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अशारोड़ी चैकी से आगे कांवड़ियों का एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें काफी लोग घायल हैं। इस सूचना पर तत्काल चैकी प्रभारी आशा रोड़ी मय पुलिस बल के मौके पर रवाना हुए तथा थाने को भी सूचित किया गया। थाने से थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन भी मय पुलिस बल के तुरंत मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों की एक ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सड़क पर पलट रखी थी जिसमें लगभग 20-25 व्यक्ति थे जिसमें से काफी लोगों को चोटें आई थी जिनमें से 03 गंभीर  व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया तथा बाकी 08 घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल पावर लाइन मोहब्बेवाला में भर्ती कराया गया, सभी घायल खतरे से बाहर हैं तथा मौके पर तत्काल ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही उपस्थित लोगों की मदद से खड़ा कर यातायात सुचारू किया गया। ट्रैक्टर चालक से दुर्घटना के संबंध में जानकारी की गई तो चालक द्वारा अवगत कराया गया अचानक नींद की झपकी आने से दुर्घटना हुई है। घायलों में संजय पुत्र अनिल 27 वर्ष, राहुल पुत्र राजेंद्र 30 वर्ष, विजय पुत्र मांगेराम 38 वर्ष, अभिषेक पुत्र यशपाल 22 वर्ष, रितिक पुत्र अनूप कुमार 19 वर्ष, मोहित कैथल पुत्र जयपाल 25 वर्ष, श्रवण पुत्र मदनलाल 41 वर्ष व वीशू पुत्र सुभाष 19 वर्ष सभी निवासीगण ग्राम तिहरी रामगढ़
थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के हैं। ये सभी घायल पावर लाइफ अस्पताल मोहब्बेवाला में भर्ती हैं। दून अस्पताल भेजे गए गंभीर रूप से घायलों में  प्रवीण पुत्र नरेंद्र उम्र 28 वर्ष व मोहित पुत्र जयपाल उम्र 25 वर्ष व शुभम पुत्र ओमकार उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ग्राम ग्राम तिहरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।