संत कबीरदास जी के ज्ञान दर्शन पर आधारित किया गया नाट्य मंचन

देहरादून। ‘श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2023’ के पावन दिवस पर श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डीजेजेएस) द्वारा ‘‘कबीरा खड़ा बाजार में’’ नामक आध्यात्मिक नाटक का दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली में आयोजन किया गया। संत कबीरदास जी के जीवन व रचनाओं में निहित दिव्य संदेशों को उजागर करने हेतु इस अद्वितीय नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक की रूप रेखा स्वयं गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा 33 वर्ष पूर्व तैयार की गयी थी। भक्ति भावों को उद्धत करते इस भव्य प्रेरणादायक कार्यक्रम में असंख्य भक्तों व अनुयायियों की उपस्थिति देखी गई। इस क्रांतिकारी नाटक में डीजेजेएस के आत्म-जागृत स्वयंसेवकों द्वारा 15वीं शताब्दी में प्रचलित सामाजिक व आध्यात्मिक मूल्यों और मान्यताओं के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया।
नाटक द्वारासंत कबीरदास जी के संत जीवन व विभिन्न धर्मों में उनके द्वारा प्रचारित एक ईश्वर के संदेश पर प्रकाश डाला गया।
डीजेजेएस प्रवक्ता ने संत कबीरदास जी के ज्ञान दर्शन का आधार लेते हुए उनके द्वारा रचित विभिन्न दोहों व शबदों में निहित आध्यात्मिक अर्थ का सुंदर विवरण प्रस्तुत किया। कबीर साहिब की शिक्षाएं इस तथ्य को उजागर करती हैं कि एक भक्त को बाह्य कर्मकांडों की बजाए दिव्य गुरु से परा विद्या का ज्ञान प्राप्त कर अपनी आत्मा के शुद्धिकरण में संलग्न रहना चाहिए।
डीजेजेएस प्रवक्ता ने सारांशित करते हुए कहा कि अपने जीवन काल में आत्म-साक्षात्कार कर लेना ही मानव जीवन का लक्ष्य है। इस समय के पूर्ण गुरु श्री आशुतोष महाराज जी असंख्य आत्माओं को वास्तविक भक्ति के अलौकिक अमृत से प्रकाशित कर रहे हैं। इस समय का उपयोग करते हुए जिसने समय के पूर्ण सतगुरु कि कृपा द्वारा ‘आत्मज्ञान’ की बारीकियों को समझ लिया है वह ही वास्तव में ज्ञानी कहलाने योग्य है।
नाटक में अद्भुत अभिनय द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक संदेशों ने उपस्थित भक्तजनों को गुरु भक्ति की पवित्र तरंगों से मंत्रमुग्ध किया और सभी ने आत्म-साक्षात्कार के पथ पर दृढ़ता से बढ़ते हुए आंतरिक व बाह्य रूपांतरण का संकल्प धारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।