मंत्री जोशी ने लेबड़ा नदी के बहाव के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लिया

बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुमसानी तथा चकरपुर पहुंचकर लेबड़ा नदी के बहाव के कारण उत्पन्न जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के पश्चात कहा कि व्यक्ति का जीवन अनमोल है और आपदा के समय किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। उन्होंने कहा कि बाजपुर में जल भराव की स्थिति मानव जनित है क्योनि लेबडा नदी जोकि 12 मीटर चैड़ी थी, उसकी वर्तमान में चैड़ाई 2 से 4 मीटर तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान करना है ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए, जिससे की इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो और यह तभी संभव है जब सॉलिड कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर, रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री बोले कि आपदा को रोका नहीं जा सकता लेकिन उसके प्रभावों को अवश्य कम किया जा सकता है। आपदा संबंधित जो भी प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं, उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानकारी दे ताकि प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सके। उन्होंने काशीपुर तथा बाजपुर में बाढ़ से निपटने हेतु प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए डीएम, एसएसपी सहित बचाव एवम राहत कार्य में लगी सभी टीम को बधाई दी। प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि समस्या का एक साल के भीतर समाधान हो जाएगा।
बैठक में पत्रकार अमित सैनी ने जल भराव के विभिन्न कारणों तथा समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य विकास विशाल मिश्रा ने कहा कि दिए गए दिशादृनिर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में डीएम उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, राजेश कुमार, पंकज कालड़ा, उमा जोशी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।