स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों का निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल

हरिद्वार। स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और मेला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, डेंगू आइसोलेशन वार्ड, निराश्रित वार्ड बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज आदि को लेकर फीडबैक भी लिया। महिला अस्पताल में उन्होंने निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। बताया कि 15 दिनों के भीतर अस्पताल को हैंडओवर ले लिया जाएगा। इस पर उन्होंने सीएमओ को भी दिशा-निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मार्च 2024 तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा । 2024- 25 बैच की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। इसे लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बुखार पीड़ित मरीजों की रेपिड और एलाइजा जांच कराई जा रही है। उन्होंने कीटनाशक दवाइयां के छिड़काव के अलावा फॉगिंग आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा है। कहा कि आमजन को डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी भी दी जाए। इसको लेकर व्यापक अभियान चलाया जाए। टाइफाइड आदि की भी जांच हो रही है। डेंगू और टाइफाइड के मरीजों की भर्ती के लिए अलग-अलग वार्ड की व्यवस्था है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाक्टर मनीष दत्त, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाक्टर सीपी त्रिपाठी, मेला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर राजेश गुप्ता, डा. संदीप निगम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।