युवक की गोली मारकर हत्या, एक अरोपी गिरफ्तार, अन्यों की तलाश जारी

हरिद्वार। मामूली बात पर हुए विवाद के चलते आज सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कनखल निवासी मृतक विष्णु घाट पर एक ढाबे पर काम करता था और हत्यारा युवक भी उसका परिचित है। जिसे पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सोमवार सुबह लगभग छह बजे हाथी पुल पर घटित हुई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह व एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस बीच शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित उर्फ चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक करन उर्फ कन्नू (19) निवासी कनखल काफी समय से हरकी पैड़ी के विष्णु घाट क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता था। जिस पर पूर्व में दस मुकदमेें कायम है। वहीं आसपास रहने वाले एक युवक जिसका नाम हर्षित उर्फ चढ्ढा बताया जा रहा है, से उसकी जान पहचान थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा था। सोमवार तड़के कन्नू और दूसरे युवक के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हाथी पुल पर झगड़े के दौरान आरोपी हर्षित ने तमंचे से कन्नू के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हत्यारोपी की पहचान होने पर पुलिस ने दबिश दी और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सिर में तमंचे से गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। इस मामले में शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी हर्षित चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हुए थे और रंजिश चली आ रही थी। आज तड़के करण उर्फ कन्नू हाथी पुल पर सोया हुआ था। तभी हर्षित चड्ढा ने उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना में हर्षित के दो अन्य साथियों की भूमिका भी प्रकाश में आई है, उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।