थानो मार्ग पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

देहरादून। रविवार सुबह थानो मार्ग पर अज्ञात युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया उसकी पहचान नही हो पायी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिली रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सोडा सरोली के पास सिरवाल गढ में जंगल में एक युवती का शव पडा हुआ है। शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। आनन फानन में सीओ रायपुर अभिनव चौधरी, एसओ रायपुर कुंदन राम मौके पर पहुंचे तो देखा कि जंगल से निकलने वाले पानी के स्रोत में ओंधे मुंह एक युवती का शव पडा हुआ था तथा मृतका के सिर व माथे पर चोट के निशान थे। मृतका ने फराक पहनी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की लग रही थी। क्षेत्रवासियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि 11 बजे तक लोग चलते रहते हैं। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक की हत्या कर रात्रि 11 बजे के बाद ही शव को यहां पर फैंका गया है। पुलिस के अनुसार जहां पर युवती का शव पडा था वहां तक ही कोई चार पहिया वाहन जा सकता था उसके बाद कच्चा मार्ग शुरू हो जाता है। पुलिस का भी मानना है कि युवती की हत्या कहीं अन्य स्थान पर कर शव को यहां फैंका गया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है जिससे किसी संदिग्ध वाहन दिखायी दे और कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गयी इसका खुलासा होगा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया तथा स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों से भी युवती का मिलान करने का प्रयास किया जायेगा। क्षेत्रवासियों के अनुसार युवती के पहनावे व शक्ल सूरत से वह पहाडी मूल की नहीं लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।