बैंक ऑफ बड़ौदा की 53वीं शाखा दून में खुली

देहरादून।  उत्तराखंड में बैंक ऑफ बड़ौदा की 137वीं शाखा और देहरादून क्षेत्र 53वीं शाखा का  उद्घाटन कार्यपालक निदेशक जयदीप दत्ता रॉय, मुख्य महाप्रबंधक दिनेश पंत, महाप्रबंधक एम अनिल एवं अंचल प्रमुख बरेली ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथियों ने अपने ग्राहकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का इस बैंक का पूर्ण विश्वास है। जिसके चलते उत्तराखंड में लगातार बैंक का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारियों बैंक योजनाओं के बारे में भी  जानकारी दी। कहा कि हमारा बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे रहा है। बैंक स्टाफ और ग्राहकों में बेहतर समन्वय का हमेशा प्रयास रहता है। कहा कि अन्य बैंकों के तुलना में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को कम से कम ब्याज दर पर बेहतर सुविधाएं दे रहा है। कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों को और सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही और शाखाओं का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक राकेश कुमार, उप महाप्रबंधक बरेली अंचल अभय कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रमुख देहरादून क्षेत्र नेत्र मणि, उप क्षेत्रीय प्रमुख देहरादून क्षेत्र विशंभर दत्त, वरिष्ठ प्रबंधक अंब्रोज वाजपेई, अजीत सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।