बांधों की सुरक्षा व जल प्रबंधन पर हो रहा है मंथनः महाराज

  • सिंचाई मंत्री ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून/जयपुर। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयपुर, राजस्थान में ष्बांध सुरक्षाष् पर प्रारम्भ हुए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग का जयपुर राजस्थान में 14 से 15 सितंबर को बांध सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में जहां एक और विभिन्न राज्यों के सिंचाई मंत्री भाग ले रहे हैं वहीं प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज इस सम्मेलन में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में बांधों की सुरक्षा के साथ-साथ जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हो रही है। सम्मेलन में दुनिया भर से इंजीनियर, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षक एवं अनुसंधान संस्थान, बांध सुरक्षा विशेषज्ञ समेत बांध मालिक भी भाग ले रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य एक दूसरे के अनुभव साझा करने, तकनीकी प्रगति, बांध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीन दृष्टिकोण विकसित करने और संभावित सहयोग हेतु एक बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा सम्मेलन में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन प्रदर्शनी के माध्यम से बांधों और उनसे जुड़े कार्यों से संबंधित अपनी तकनीक, उत्पादन, उपकरणों और सेवाओं का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सिंचाई मंत्री श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने हेतु बांध सुरक्षा पर राज्य बांध सुरक्षा समिति और राज्य बांध सुरक्षा संगठन का गठन किया गया है। जो लगातार बांधों की सुरक्षा हेतु समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करने के साथ-साथ उनका अनुसरण भी करवा रही है। कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सिक्किम के जल संसाधन मंत्री भीम हैंग लिंबू भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।