8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 22 सितंबर से

  • नेत्रहीनों के लिए होगी दृश्यम 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग
  • सिने कलाकारों को मिलने के साथ ही  फिर करें अपने अपने हुनर  का प्रदर्शन
  • 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार आयोजित हो
  • रहा उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार एग्जिबिशन

देहरादून। उत्तराखंड का एकमात्र सबसे बड़ा आयोजन 8वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज आगामी 22 सितंबर  से 24 सितंबर को सिल्वर सिटी राजपुर रोड एवं तुलास इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कई सितारों , फिल्म डिरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड की जनता रूबरू होगी। वही फिल्म फेस्टिवल के साथ-साथ उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार एग्जिबिशन का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, मोहन कपूर, मनीष वाधवा, मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल हिमानी शिवपुरी चित्रांशी रावत एवं पूषण कृपलानी मौजूद रहेंगे।
जानकारी देते हुए देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं 8 से 15 साल वह 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस एक्टिंग पोएट्री मिमिक्री सिंगिंग आदि का प्रदर्शन जजेस के समक्ष करेंगे और अंतिम फैसला जजेस का ही रहेगा जीतने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड व सर्टिफिकेट तो दिया ही जाएगा साथ ही वोकल म्यूजिक और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आने वाले प्रोजेक्ट में भी मौका मिलेगा। श्री शर्मा ने बताया कि यह उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है कि वह अपनी कला का प्रदर्शन करें और उनको साथ ही साथ ऐसे कलाकारों से मिलने का मौका मिलेगा जिनके साथ वे उनके अनुभव साझा कर सकते हैं राजेश जी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता आ रहा है और कितने ही नए-नए डायरेक्टर प्रोड्यूसरस को एक प्लेटफार्म देने की कोशिश की गई है । उत्तराखंड से भी कई ऐसे डायरेक्टर प्रोड्यूसर निकल कर आए हैं जो आज नेशनल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। अब उत्तराखंड टैलेंट हंट के माध्यम से युवाओं को अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का यह एक प्रयास और किया जा रहा है। राजेश शर्मा ने बताया की फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन नेत्रहीनों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग करवाई जा रही है जिसमे दृश्यम 2 दिखाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।