मरीजों को मिलेगा जेनेरिक दवाओं का लाभ, दून मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र

स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
देहरादून। उत्तराखंड के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के परिसर में 20 सितंबर को जन औषधि केंद्र खोला गया, जिसका शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया। इससे पहले जन औषधि केंद्र मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ओपीडी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अस्थाई रूप से संचालित किया जा रहा था। आज से अस्पताल के फुट ओवर ब्रिज के निकट जन औषधि केंद्र विधिवत रूप से संचालित हो गया। औषधि केंद्र के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के अलावा देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन समेत अस्पताल प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अभी जन औषधि केंद्र में 2,500 दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन आने वाले समय में करीब 800 दवाइयों का मरीज सस्ती दर पर लाभ उठा पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभी तक रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से चार जन औषधि केंद्र विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में संचालित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे और इससे मरीजों को 25 से 80 प्रतिशत तक जेनेरिक दवाइयां सस्ती दर पर उपलब्ध हो पाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों के लिए 270 विभिन्न प्रकार की जांचें और कई बीमारियों से संबंधित दवाइयां और इलाज फ्री है। जो दवाइयां मरीजों को अस्पताल से नहीं मिल पाती हैं, उन दवाइयों को मरीज सस्ती कीमत पर जन औषधि केंद्र से ले सकते हैं, ताकि उन्हें बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर ना होना पड़े। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना का कहना है कि अस्पताल में विधिवत रूप से जन औषधि केंद्र संचालित होने से मरीजों को सस्ती कीमतों पर दवाइयां मिल पाएंगी। औषधि केंद्र से मिलने वाली दवाइयां की कीमतें ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में करीब 20 से लेकर 80 प्रतिशत तक कम हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय औषधि मंत्रालय पीपीपीआई के मानकों के तहत औषधि केंद्र में दवाइयों की रेंज रखी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।