नारी शक्ति वंदन विधेयक कल्याण के लिए प्रतिबद्धः निशंक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसका स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा और सभी राज्य विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया। इस बिल के जरिए सरकार ने लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि करते हुए कहा है कि भारतीय महिलाओं के प्रति समर्पण और सम्मान  के एक नए प्रतीक के रूप में,  भारतीय संसद ने महिला आरक्षण बिल को गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर को नए संसद भवन में सरकार ने दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर महिला आरक्षण बिल पेश किया जाना भारतीय इतिहास का गौरवमयी पल है।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह बिल देश के यशवस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है। लोकसभा में 82 महिला सांसद हैं, इस बिल के पास होने के बाद 181 महिला सांसद हो जाएंगी।
डॉ निशंक ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम हमारे समाज की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के रूप में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने का  प्रतीक है। उन्होंने बताया कि  हमारी महिलाएं देश के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, चाहे वो शिक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, प्रशासन, या राजनीति हो। उनकी साक्षरता, समर्पण, और साहस के साथ वे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं। महिला आरक्षण बिल के पारित होने से, हम आगे बढ़कर उन महिलाओं को समर्थन और मौके प्रदान करने का संकल्प लेते हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए उत्कृष्टता की ओर बढ़ रही हैं। डॉ निशंक ने भरोसा जताया कि  किया कि यह बिल हमारे देश की महिलाओं को उनके योग्यता और सामर्थ्य के आधार पर सशक्त बनाएगा और समाज को एक नई दिशा में ले जाने में मदद करेगा। डॉ निशंक ने कहा आज हम सभी महिलाओं को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारे देश को गर्वित किया है। महिला आरक्षण बिल का पारित होना हमारे समृद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है और हम इसके फलस्वरूप हमारे भारतीय समाज के साथ साथ दुनिया के समक्ष भी गर्व के साथ खड़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।