लकी खान की फ़िल्म “खौफ” बटोर रही वाह वाही

देहरादून।मुरादाबाद पाकबड़ा के पास गांव लोधिपुर राजपूत निवासी अभिनेता और निर्देशक लकी खान ने आठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
देहरादून में रहकर यूट्यूब पर हॉरर शॉर्ट हिट फिल्में से लकी खान ने अपना कैरियर बनाना शुरू किया।.भूतो की प्रेम कहानी ,हन्टेड हाउस ,आत्मा ,छलावा ,वो कौन थी , हन्टेड हॉस्टल ,भुतिनी का साया ,इंसानिया एक धर्म आदि बनाई और काम किया जो लोगो को काफी पसंद आई और अब जापान में रहकर और जापानी कलाकारों के साथ अपनी एक और हॉरर फिल्म बनाई जिसका नाम खौफ है । लकी खान ने बताया यूट्यूब पर नया चैनल बनाया था और काम सब्सक्राइबर होने पर भी लोगो ने मेरी जापान में बनी शॉट फिल्म खौफ काफी पसंद की
मुझे जापान में जापानी कलाकारों के साथ फिल्म बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और मैं अब अगली फिल्म बना रहा हूं जिसका नाम होगा अकाल मृत्यु उन्होंने बताया कि देहरादून में शुक्ला परिवार मेरे लिए एक भगवान जैसे हैं जिन्होंने मुझे अपना भाई अपना बेटा समझ कर बहुत प्यार दिया और सम्मान दिया और आज मैं उन्हीं के प्यार और आशीर्वाद से इस मुकाम पर हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।