केंद्र की भांति राज्य में बेहतर कार्य कर रही धामी सरकारः अमित शाह

मोदी को पुनः पीएम बनाने को अधिक मेहनत से जुटे कार्यकर्ता, राज्य में पांचों सीटों पर रिकार्ड मतों से जीतेगी भाजपा

देहरादून। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सांगठनिक प्रयास से निश्चित रूप से जनता तीसरी बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार कमान सौंपने जा रही है। राज्य की पांचों सीट पर भाजपा रिकार्ड मतों से परचम लहरायेगी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कार्यकर्ताओ को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिये।
उन्होंने इस दौरान बैठक में प्रतिभाग कर रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक इन तमाम योजनाओं को पहुंचाकर, देश में  सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया। शाह ने स्थानीय राजनैतिक घटनाक्रम और उसके संदर्भ में संगठनात्मक सक्रियता की जानकारी ली।
उन्होंने आह्वान किया कि इस समय  सभी लोगों को कड़ी मेहनत करनी है और आम जन तक पहुंचकर उन्हे कल्याणकारी योजनाओं तक लाभांवित करने के अलावा जानकारी देना है। जिससे राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की भाँति प्रदेश में धामी सरकार बढ़िया काम कर रही है। इसलिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक योगदान दें।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हमने केंद्र एवं राज्य के कामों को बूथ एवं पन्ना स्तर तक प्रचारित किया है।
बैठक दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई। पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री का प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया। बैठक ने राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी, राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, मुकेश कोहली, नीरू देवी, प्रदेश पदाधिकारी पुनीत मित्तल, कौस्तुभानंद जोशी, मनवीर चैहान, आदित्य चैहान, आशा नौटियाल, दीप्ति रावत, नेहा जोशी, स्वराज विद्वान, शशांक रावत, पुष्कर काला जोगेंद्र पुंडीर, समेत प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रदेश पदाधिकारी, आईटी विभाग प्रदेश पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।