केदार पुरी में जय श्रीराम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत

  • मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ पहुंचे केदारनाथ धाम
  • बाबा श्री केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।  तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जय श्री राम एवं बाबा केदार के जयकारे लगाए।
रविवार को करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ हैली पैड पर पहुचें जहाँ केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प भेंट कर किया। वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहाँ पर तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम किया जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी बीकेटीसी हट में मुख्य पुजारी शिवलिंग से मिले। पुजारी एवं अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट के बाद तीर्थ पुरोहित समाज दंड की अगुआई में उन्हें मंदिर तक ले गए, यहाँ उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। करीब पौने घंटे चली पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विशेष गो मुखी शृंघी से दूध एवं जल भी चढ़ाया। रूद्राभिषेक के बाद उन्होंने बाहर आकर नंदी की पूजा की एवं शॉल चढ़ाया। यहाँ मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं के बीच बाबा केदारनाथके नारे लगाने के बाद उन्होंने केदार सभा समेत अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम के दर्शनों का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। दोनों धामों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। दुनियाभर में रहने वाले सनातन धर्म के अनुयायी दोनों धामों के दर्शन एवं आशीर्वाद की कामना रखते हैं। 2013 में आयी त्रासदी के कारण केदार पुरी में हुए नुकसान से सभी प्रभावित हुए लेकिन स्थानीय लोगों के दृढ़ संकल्प एवं मोदी जी के निर्देशन में केदारनाथ का स्वरुप भव्य होता जा रहा है। दोनों धाम नई आभा के साथ विश्व में अपनी पहचान बना रहे हैं, विरासत के प्रति हमारे लोगों का सम्मान यही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन करने आ रहे हैं यह नए भविष्य की तस्वीर भी है। सतत विकास एवं पर्यावरण के सभी पहलुओं का ध्यान रहते हुए जिस प्रकार दोनों धामों में कार्य चल रहा है इसके लिए प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ही बधाई के पात्र है। श्रद्धा का उमड़ता हुआ जन सैलाब नए भारत की नई तस्वीर को प्रस्तुत कराता है। जिसमें दृष्टि भी है दूरदर्शिता भी है, इसमें पर्यटन भी है और श्रद्धालुओं की जन आस्था का सैलाब भी है। इन सब को समेटे हुए केदार पुरी का नव निर्माण बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। हमारे यह तीर्थ स्थल राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों, सुरक्षा एजेंसियों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए सभी के साथ फोटो भी खिचाई। इस अवसर पर एडीएम बीर सिंह बुदियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीए योगेन्द्र सिंह, सीओ विमल रावत, कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, इंचार्ज सीएम सुरक्षा जगमोहन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार गोपाल चैहान, डीसी एनएसजी मानवेंद्र, एसएचओ केदारनाथ मंजुल रावत समेत अन्य तीर्थ पुरोहित, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।