प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने ली पदाधिकारियों की बैठक

पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे, मंत्री गणेश जोशी सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आगामी 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने को लेकर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया गया।
इस अवसर पर बैठक में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, बलवंत सिंह भोर्याल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर के पार्टी जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी व्यवस्थाएं हुई पूर्ण

पिथौरागढ़।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीमांत जनपद आगमन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने  प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।