एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की टीम ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की टीम के सदस्यों ने मुलाकात की। टीम ने हाल ही में ‘द हिमालयन चेज’ के पहले संस्करण के अन्तर्गत हाई एल्टीट्यूट रिले रेस में पिथौरागढ़ से ओम पर्वत और आदि कैलाश तक की दूरी तय की। इस दौरान 12 सदस्य टीम द्वारा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 15 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई तक कुल 4 दिनों में 234 किलोमीटर की दूरी तय की गई। ‘द हिमालयन चेज’ के दूसरे संस्करण में टीम द्वारा नीति, नेलांग और जौहार वेली में रिले रेस का लक्ष्य निर्धारित किया है।
राज्यपाल ने इस बेहद चुनौतिपूर्ण अभियान के लिए टीम के प्रत्येक सदस्य के जोश और जज्बे  की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां लोगों के लिए चलना भी मुश्किल है ऐसे स्थानों पर दौड़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा साहसिक खेल गतिविधि के माध्यम से उत्तराखण्ड के नैसर्गिक सौंदर्य के साथ-साथ यहां के अछूते साहसिक पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम भावना के रूप में प्रत्येक सदस्य ने इस मुकाम को हासिल किया है। राज्यपाल ने एसोसिएशन को हरसंभव सहायता का भी आश्वासन दिया। राज्यपाल ने टीम के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करके उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान 12 सदस्यीय टीम में एवरेस्ट विजेता मनीष कसनियाल, अविजित जमलोकी, सागर देवराड़ी, नीरज सामंत, आकाश डोभाल, पंकज बिष्ट, युवराज सिंह रावत, ऋषभ जोशी, रजत जोशी, दीपक बाफिला, विवेक सिंह रावत और नवनीत सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।