देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप केदूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन का जोश रहा जारी

  • दूसरे दिन खिलाड़ियों ने फुटबॉलऔर बैडमिंटन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
  • महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और पवेलियन ग्राउंड में दिखा फुटबॉल फीवर, वहीं परेड ग्राउण्ड में हुए रोमांचक बैडमिंटन मैच।

देहरादून: देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण ने पूरे शहर को खेलभावना और ज़बरदस्त उत्साह से भर दिया। गोल्ड के लिए मुकाबला करते हुए प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। महाराणाप्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउण्ड और पैविलियन ग्राउण्ड में फुटबॉल फीवर अपने चरम पर पहुंचगया, जब टीमों और प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एमपीएससी में ग्रीनलॉन एकेडमी ने अंडर-16
ब्वॉयज़ कैटेगरी में सेंटमैरी सैकण्डरी स्कूल को 5-0 के स्कोर से हराकर फुटबॉलमैच जीत लिया। वहीं परेड ग्राउण्ड में अंडर-15 ब्वॉयज़ कैटैगरी में 192 बैडमिंटन मैच हुए और मैदान का माहौल प्रतिस्पर्धा के जोश से भर गया।

इन स्कूलों और एथलीट्स ने ज़बरदस्त खेलभावना एवं समर्पण का प्रदर्शन कर अपने स्कूल को देहरादून में ‘नंबरवन स्कूल इन स्पोर्ट्स’ के भावी विजेता के रूप में स्थापित कर लिया है। एसएफए चैम्पियन शिप्स देहरादून में छिपी प्रतिभा को उभारते हुए खेल के क्षेत्र में शहर के टॉप स्कूल की पहचान करने तथा युवा एथलीट्स को नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

तीसरे दिन परेड ग्राउण्ड पर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप और कैरम की शुरूआत होगी तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स का समापन होगा।टीमें विभिन्न आयुवर्गों में फुटबॉल और बैडमिंटन में अपनी पॉज़िशन केलिए प्रतिस्पर्धा जारी रखेंगी। चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समय सूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट- www.sfaplay.comपर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।