बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं बंटी एंटरटेनमेंट ग्रूवी एंजेल 16 अक्टूबर को करेगा सम्मान समारोह

गदर फिल्म की अदाकारा अमीषा पटेल रहेंगी कार्यक्रम में मौजूद

देहरादून। बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स और बंटी एंटरटेनमेंट , ग्रुवी एंजल आगामी 16 अक्टूबर को एक भव्य ” इंडिया स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स 2023″ करने जा रहा है जिसमें बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट गदर फिल्म की बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मौजूद रहेंगी। इस संबंध में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में किया गया, जिसके आयोजक अमित गुप्ता, गुरुचरण लाल सदाना है और शो के डायरेक्टर जुलफुकार टाइगर है।
अमित गुप्ता ने बताया की वे पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और बड़ी-बड़ी अवॉर्ड्स नाइट एवं सेलिब्रिटी इवेंट्स करते रहे हैं। इसी क्रम में अब इस बार देवभूमि उत्तराखंड देहरादून में बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल आफ आर्ट्स के साथ मिलकर वह एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स जो की जुल्फुकार टाइगर और गुरुचरण लाल सदाना चला रहे हैं बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स के छात्रों को भी इससे प्रोत्साहन मिलेगा और कुछ सीखने को मिलेगा। सम्मान समारोह में विभिन्न कैटिगरीज में देश भर से कई लोगों को सम्मानित किया जा रहा है जो कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। पत्रकार वार्ता में जुल्फुकार टाइगर ने बताया कि बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स पिछले 23 सालों से देहरादून में चल रहा है और उनका मकसद छात्रों को फिल्म जगत की हस्तियों से रूबरू कराना और फिल्म इंडस्ट्री के गुरों को सिखाना रहा है । इससे पूर्व भी वह कई आयोजन ऐसे कर चुके हैं जिसमें बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां छात्रों से रूबरू होकर उनको काम के टिप्स देती रही है।
पत्रकार वार्ता में आयोजक अमित गुप्ता , गुरुचरण लाल सदाना एवं शो डायरेक्टर जुल्फुकार टाइगर, शोएब साबरी, इमरान अहमद, जेबा खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।