फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों के अनुसार का अनुमान

रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 13 टीमें आग बुझाने में लगी रही। आग इतनी भीषण थी कि कई घंटो  बाद  आग पर काबू पाया जा सका है। वहीं, आग से करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली कि नारायण इंडस्ट्रीज रायपुर इंडस्ट्रीज एरिया भगवानपुर में भीषण आग लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी भगवानपुर एवं प्रभारी रुड़की के नेतृत्व में तीन गाड़ियों ने अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया। सीएफओ हरिद्वार अभिनव त्यागी भी मौके पर पहुँचे, परंतु आग को बढ़ते हुए देखकर मायापुर से 2 गाड़ियां एवं लक्सर एवं देहरादून से दो गाड़ियां एवं सहारनपुर से दो गाड़ियां मौके पर मंगाई गई। आग इतनी भयावह थी कि कई लाख लीटर पानी एवं कई सौ लीटर फोम के इस्तेमाल के बाद भी आग पर काबू पाया जाना बहुत कठिन था। नजदीकी गोदरेज इंडस्ट्रीज की तरफ इस आग को बढ़ता देखकर फायर सर्विस ने तत्परता से आग पर काबू पाया एवं नारायण इंडस्ट्री के एक हिस्से में ही आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाया गया जिसमें करीब 7-8 घंटे का समय लगा। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आस पास मौजूद पचासों फैक्ट्रियों में आग फैलने से रोका गया तथा कई सौ करोड़ के नुकसान को टाला गया। प्राथमिक जाँच में पाया गया है कि इंडस्ट्री के अंदर बल्ब एवं ट्यूबलाइट का काम संचालित था तथा प्रीतम इंडस्ट्रीज का वेयरहाउस भी मौजूद था। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं लग सका है परंतु सुरक्षा के प्रति लापरवाही कितना घातक साबित हो सकती है यह इस बात से सिद्ध है कि अगर घटना पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो पूरा रायपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र आग का शिकार हो सकता था। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी, क्षेत्राधिकारी मंगलौर बी एस चैहान, प्रभारी अधिकारी फायर यूनिट भगवानपुर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी केशव दत्त तिवारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।