देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के नौवें दिन कराटे और खो-खो की धूम

  • 30 टीमों ने परेड ग्राउण्ड में बास्केटबॉल में हिस्सा लिया
  • देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ‘स्पोर्ट्स में नंबर वन स्कूल’ के लिए मजबूत दावेदार
  • उत्तरकाशी से 20 लड़कियों के समूह ने कराटे को दिया नया आयाम

देहरादून। देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के नौवें दिन कराटे, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन में शानदार मैच देखने को मिले। उत्तराखण्ड के छोटे से नगर उत्तरकाशी के अवश्य बालिका विद्यालय कस्तूरबा गांधी से आई20 प्रतिभाशाली लड़कियां अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्रेरणास्रोत बन गईं। सभी मुश्किलों के बावजूद देहरादून के निवासी, कोच विशाल छेत्री हर साल प्रतिभाशाली एथलीट्स की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वे युवा प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में भरोसा रखते हैं।
उत्तरकाशी से एसएफए चैम्पियनशिप्स में कराटे में हिस्सा लेने वाली मनीषा पवार ने कहा कि मैं पिछले 5 सालों से कराटे सीख रही हूं और मुझे इसमें बहुत मज़ा आता है। कराटे तथा पैविलियन ग्राउण्ड में खो-खो प्रतियोगिताओं की शुरूआत हुई। गर्ल्स अंडर-17 काटा में राखी सिंह ने गोल्ड, अंशिका थापा ने सिल्वर जीता। जबकि दीक्षित और अनन्या रावत दोनों ने ब्रॉन्ज़ जीता। ब्वॉयज़ अंडर-11 काटा में हर्षित रंगा ने पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया, करमनवीर सिंह गिल दूसरे स्थान पर रहे तथा कार्तिकेय सिंह नेगी एवं समर्थ गोस्वामी दोनों तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में भी लड़कियों ने उत्साह के साथ मुकाबला किया, एक ही दिन में अंडर-18 कैटेगरी में 12 टीमों ने और अंडर-14 कैटेगरी में 9 टीमों ने मैच खेले। परेड ग्राउण्ड में कुछ बेहतरीन बास्केटबॉल मैच हुए, एक ही दिन में 30 टीमों ने भावी चैम्पियन बनने के लिए अपने शानदार कौशल, टीमवर्क और मजबूत इरादे को दर्शाया। पैविलियन ग्राउण्ड में भी ज़बरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां अंडर-14 ब्वॉयज़ फुटबॉल मैच खेले गए। उत्साह के बीच वॉलीबॉल टूर्नामेन्ट में पुरूष टीमों ने एक ही दिन में कुल 23 मैच खेले। चैम्पियनशिप्स अपने क्लाइमेक्स पर पहुंच रहीं हैं, मुकाबला ज़बरदस्त बना हुआ है। दिन के समापन के साथ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज 360 पॉइन्ट्स के साथ सबसे आगे है, इसके बाद आचार्यकुलम दूसरे और सोशल बलूनी स्कूल तीसरे स्थान पर है। चैम्पियनशिप्स के आगे बढ़ने के साथ दसवें दिन परेड ग्राउण्ड में टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरूआत होगी, जिसमें ब्वॉयज़ अंडर-10 से अंडर-17 तथ गर्ल्स अंडर-10 से अंडर-17 कैटेगरीज़ में मैच खेले जाएंगे। चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट www.sfaplay.com पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।