पहाड़ों की बेटी ने अमृत कलश यात्रा में उत्तराखंड भ्रमण कर 108 कलश किये एकत्रित

देहरादून: माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल जिनको अब पहाड़ों की बेटी के नाम से जाना जाने लगा है, मेरी माटी मेरा देश अभियान के लिए पूरा उत्तराखंड भ्रमण कर चुकी है। डॉ. तृप्ति की ये अमृत कलश यात्रा महासू देवता मंदिर, हनोल से 2 अक्टूबर को प्रारम्भ हुई जो पुरोला, विकासनगर, देहरादून, ऋषिकेश, चम्बा, टिहरी, श्रीनगर, पौडी, नैनीताल, कैंची धाम, कालाढूंगी, हरिद्वार होते हुए टपकेश्वर मंदिर, देहरादून में 25 अक्टूबर को समाप्त हुई।
डॉ. तृप्ति की इस अमृत कलश यात्रा के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता कपूर, विधायक, देहरादून कैंट, श्री सुनील उनियाल गामा , मेयर, देहरादून, श्री महंत कृष्णा गिरी जी महाराज, महंत भरत गिरी जी महाराज,  श्रीमती देश रत्ना, डिप्टी कमांडेंट, नॉर्डर्न फ्रंटियर, आई.टी.बी.पी., और सांस्कृतिक विभाग के निदेशक बीना भट्ट रहे।
डॉ. तृप्ति ने बताया कि यात्रा शुरू करने के लिए 101 कलश एकत्र करने का अभियान शुरू किया गया था, पर भगवान के आशीर्वाद से इस अभियान में 108 गांव, स्कूलो, शहीदों के घरों एवं मंदिरों की मिट्टी एकत्र करी गई। डॉ. तृप्ति ने यह भी कहा कि उनकी इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड के लोगों का बहुत समर्थन मिला। गांवों की महिलाएं उनके साथ कंधे से कंधा मिला के चली और वही स्कूलो के छोटे बच्चों ने इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ साथ उन्हें कहा कि शहीदों के घरो से मिट्टी इकट्ठा करना उनके लिए बहुत भावुक था। इस यात्रा के दौरान डॉ. तृप्ति ने बच्चों को मिट्टी से जुड़ने का महत्व भी बताया और बच्चों को उनके करियर के लिए गाइड भी किया। मुख्यमंत्री अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी के मेरी माटी मेरा देश अभियान ने देश को एक सूत्र में पिरो दिया है। शहीदों को सम्मान देने के लिए इस से अच्छा कोई और अभियान हो ही नहीं सकता।
कार्यक्रम में माया कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना और गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही होप टाउन स्कूल के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट देश रत्न और सांस्कृतिक  विभाग के निदेशक बीना भट्ट ने डॉ. तृप्ति को उत्तराखंड के 108 गांव, मंदिरो, स्कूलों और शहीदों के घरो से मिट्टी एकत्र करने के लिए बधाई दी। मंच का संचालन माया कॉलेज के कैंपस डीन डॉ. मनीष पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन के संरक्षक मनोहर लाल जुयाल, उपाध्यक्ष डॉ. आशीष सेमवाल, आशुतोष बडोला, ललित मोहन वर्मा, कृष्णा साह, सुमन, रितिका, मुशर्रफ, सचिन, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।