विकसित भारत संकल्प के तहत डीएम ने डिजिटल रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

  • केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत सेचुरेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान न्याय पंचायतों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय शिविर

    चमोली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कलेक्ट्रेट परिसर से डिजिटल प्रचार वाहनों को विकासखंड पोखरी, नारायणबगड और जोशीमठ ब्लाक के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा का मकसद केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं से आच्छादित करना है। यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिले से लेकर ब्लाक, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर तक अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। जनपद चमोली में विकसित भारत यात्रा 23 नवंबर से शुरू की गई, जो आगामी 26 जनवरी तक संचालित की जाएगी। रथ यात्रा के जरिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में महत्वपूर्ण जानकारी एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
    जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल रथ जनपद के सभी 610 ग्राम पंचायत का भ्रमण करेंगे। जनपद की सभी 39 न्याय पंचायतों में स्वास्थ्य एवं बहुउदेशीय शिविर लगाए जाएंगे। रथ यात्रा के दौरान केन्द्र और राज्य सरकारी की योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए मौके पर ही उनका आवेदन लेकर लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य जगदंबा सहित रेखीय विभागों के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।