सीएम धामी ने चमोली जिले को दी 40.58 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात

  • डिजिटल माध्यम से जिले की 13 विकास योजनाओं का किया लोकापर्ण और शिलान्यास

चमोली: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नैनीताल में आयोजित ईजा वैणी महोत्सव में डिजिटल माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों की विभिन्न विकास कार्यो लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली में 40.58 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरतंर विकास कार्य कर रही है। उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए के हम संकल्पबद्ध है और सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार समर्पित है।
जनपद चमोली के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर में गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्र एवं लोकगीतों  से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिन योजनाओं की घोषणाएं की जाती है, उनको शिलान्यास और लोकार्पण के साथ धरातल पर उतारा जाता है। उन्होंने जनपद के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि ने जय मॉ देवी स्वयं सहायता समूह और नन्दा देवी स्वयं सहायता समूह को फार्म मशीनरी बैंक और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की तरफ से 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने जनपद में 864.46 लाख लागत की चार योजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री धामी ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया, उसमें राइका भराडीसैंण का मुख्य भवन लागत 141.84 लाख, राइका कांसवा में मुख्य भवन निर्माण लागत 284.40 लाख, बछेरधार से बछेर गांव तक 3 किमी मोटर मार्ग निर्माण लागत 204.17 लाख, पुलना से घांघरिया पैदल मार्ग पर रैलिंग, स्टोन सेटपेवमेंट एवं सतह मरम्मत कार्य लागत 234.05 लाख शामिल है।
मुख्यमंत्री ने 3193.13 लाख लागत की 09 योजनाओं का किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उसमें राइका रैंस चोपत में मुख्य भवन निर्माण लागत 257.30 लाख, पोखरी में विशालखाल आली मोटर मार्ग के जंक्शन पर सरफेस पार्किंग निर्माण लागत 109.34 लाख, राजकीय पॉलीटेक्निक कुलसारी की बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य लागत 204.18 लाख, नारायणबगड पंती में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य लागत 179.44 लाख, सिमली-शैलेश्वर मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य लागत 138.59 लाख, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग से कपीरी-किमोली मोटर मार्ग का सुरधारीकरण एवं डामरीकरण लागत 105.42 लाख, हरमनी-रांगतोली-लांसी मोटर मार्ग का सुधारीकरण लागत 693.71 लाख,देवखाल-उड्डामांडा-पाटियू-सिमलासू मोटर मार्ग का सुधारीकरण लागत 647.74 लाख, कुलसारी से गैरवारम मोटर मार्ग सुधारीकरण लागत 857.41 लाख शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।