आत्मंतन ने राज्य में अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू साइन किया

देहरादून। वैलनैस सेक्टर में अग्रणी आत्मंतन वैलनैस सेंटर ने उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं। आत्मंतन द्वारा यह भावी निवेश तथा सरकार द्वारा लाइसेंस के अनुमोदन के लिए सिंगल विंडो अप्रूवल सिस्टम, राज्य में वैलनैस पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। मुंबई रोड शो में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 की एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मंतन के सह-संस्थापक एवं निदेशक निखिल कपूर के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वैलनैस को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में अपनी तरह पहली इस साझेदारी के तहत देवताओं की भूमि-उत्तराखण्ड में 100-150 कमरों की एक प्रीमियम प्रॉपर्टी बनाई जाएगी। जमीन के आवंटन के लिए र्कारवाई जल्द ही शुरू हो जाएगी। देश में वैलनैस पर्यटन तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में यह परियोजना उत्तराखण्ड मिशन के अनुरूप अगले पांच सालों में राज्य के जीएसडीपी को दोगुना करने में योगदान देगी।
इस विकास पर बात करते हुए निखिल कपूर, सह-संस्थापक एवं निदेशक, आत्मंतन ने कहा, ‘‘आध्यात्मिता का पर्याय उत्तराखण्ड अपने सम्पूर्ण अस्तित्व में वैलनैस की भावना को प्रतिबिंबित करता है। यह सामरिक समझौता ज्ञापन पर्यटन के क्षेत्र में आयूष को बढ़ावा देने उत्तराखण्ड के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आत्मंतन के मूल्य इसी दृष्टिकोण के अनुरूप खूबसूरत राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं अतुल्य परिवेश के साथ वैलनैस का संयोजन बनाने के लिए तत्पर हैं। आत्मंतन के लिए गर्व की बात है कि देश में समग्र वैलनैस में अग्रणी होने के नाते इसे राज्य में वैलनैस पर्यटन की क्षमता का लाभ उठाने का अवसर मिला है।’’
आत्मंतन आयूष मंत्रालय के साथ काम करते हुए भारत सरकार के मिशन के अनुरूप हमारी प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से वैलनैस को बढ़ावा देने और इसके बुनियादी सिद्धान्तों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए तत्पर है। आत्मंतन मॉडल की भव्य सफलता, जो विज्ञान-अनुसंधान आधारित वैलनैस के साथ भारत के प्राचीन विज्ञान आयुर्वेद एवं नैचुरोपैथी, ओरिएंटल चिकित्सा एवं वैकल्पिक विज्ञान के बीच तालमेल बनाते हुए ऐसे व्यापक अवसरों का निर्माण करती है, जो देश के अन्य हिस्सों में भी संस्थापकों के दृष्टिकोण को विस्तारित करने के लिए प्रेरित करते है। पिछले सात सालों में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए वैलनैस विशेषज्ञों की टीम अब आत्मंतन तरीके से उत्तरी क्षेत्र के आगंतुकों को भी लाईव वैलनैस का अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। आत्मंतन ने भारत में वैलनैस पर्यटन की अवधारणा को पूरी तरह से बदल दिया है, यह मात्र रिलेक्सिंग ब्रेक के दायरे से आगे बढ़कर अपने आप के कल्याण की बदलावकारी यात्रा बन गई हैं आत्मंतन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जैसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा नेशनल टूरिज्म अवॉर्ड(वेस्ट) फॉर बेस्ट वैलनैस सेंटर। आत्मंतन अपने व्यापक वैलनैस प्रयासों के साथ लोगों के कल्याण से जुड़े सभी पहलुओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।