लोगों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाना है लक्ष्य

टिहरी के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन

टिहरी। आम जनों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उन्हें उन योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से शरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने टिहरी से हरी झंडी दिखा कर टिहरी के ग्रामीण क्षेत्रों लिए रवाना किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद शहरी विकास मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा में तमाम विभाग जो योजनाओं को संचालित कर रहे हैं वो अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाएंगे और जो लोग किसी कारण से योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं, उन्हें उसका लाभ देंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत यात्रा का आयोजन कर रही है।
ऊधमसिंह नगर के ब्लॉक किच्छा और पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक पाबो से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए रवाना
किया, इसके अलावा शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा देहरादून के बाला सुंदरी मंदिर, कैनाल रोड एवं सालावाला में आयोजित कैंप में उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए द्य इन दोनों स्थानों पर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड व उज्ज्वला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किये गये । स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परिक्षण भी किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।