जेईई मेन रिजल्ट 2024: पटना में फिजिक्सवाला के ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर के 5 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक स्कोर किया

 

  • पटना में फिजिक्सवाला के ऑफलाइन विद्यापीठ सेंटर के पांच छात्रों ने जेईई मेन 2024 सत्र एक के परिणाम में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।
  • संदीप झा (99.9), दिव्यांशु चौबे (99.7), शिवाक्षी गुप्ता (99.3), यश राज (99.1), और अभिनव पाराशर (99.03) पटना में पीडब्ल्यू विद्यापीठ के स्टार छात्र रहे।

पटना: भारत के प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म, फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने अपने सम्पूर्ण जेईई मेन 2024 परिणामों की घोषणा की। इसमें 2,900 से अधिक छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 507 से अधिक छात्रों ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल करने का कारनामा किया। इस प्लेटफार्म के इतिहास में इतने अधिक अंक पहली बार आये हैं। 1,194 से अधिक छात्रों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सिखाने के सुगठित नजरिये ने इन परिणामों को संभव बनाया है। बेहतर शिक्षा अनुभव के लिए इसके ऑफ़लाइन और ऑनलाइन प्लेटफार्मों को संयोजित किया गया।पीडब्ल्यू के ऑफलाइन सीईओ अंकित गुप्ता ने कहा, ” विद्यापीठ सेंटर्स के छात्रों को इतने ज्यादा अंक प्राप्त करते हुए देखना हमें गर्व से भर देता है। यह हमें आश्वस्त करता है कि हम सही रास्ते पर हैं। कड़ी मेहनत करने और अपनी सीमाओं से परे जाने के लिए सभी शिक्षकों को विशेष धन्यवाद। जिन छात्रों का नहीं हो पाया, वो याद रखें कि हम उनके साथ हैं। हम और अधिक मेहनत करेंगे।”इस समय फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) के भारत के 49 शहरों में 75 विद्यापीठ सेंटर्स संचालित हैं, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। ये सेंटर्स 2022 से शुरू होकर लगभग एक वर्ष के समय में स्थापित किए गए है, जिसमें जेईई/नीट के लिए एक विस्तृत कोर्स उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।