बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने प्रजनन क्षमता के वर्तमान और भविष्य के प्रवृत्तियों पर एक सीएमई का आयोजन किया

नई दिल्ली।आज बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ ने गुवाहाटी ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी के सहयोग से गोरखपुर में प्रजनन क्षमता के वर्तमान और भविष्य के प्रवृत्तियों पर एक सी. एम. ई. का आयोजन किया। डॉ. शिखा टंडन, कंसल्टैंट एवं सेंटर हेड, बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें डॉ. आशुतोष दुबे, चीफ मेडिकल ऑफिसर, गोरखपुर, डॉ. सविता अग्रवाल, प्रेसिडेंट जी. ओ. जी. एस., डॉ. अल्पना अग्रवाल, सचिव जी. ओ. जी. एस., और प्रोफेसर (कर्नल) डॉ. पंकज तलवार वी. एस. एम., प्रेसिडेंट-इलेक्ट, आई. एफ. एस. जैसे गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया, और प्रजनन चिकित्सा एवं प्रजनन क्षमता के भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के 70 से ज्यादा चिकित्सा विशेषज्ञ भी मौजूद थे, जिन्होंने इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन जैसी असिस्टिड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजीज़ के क्षेत्र में हुई प्रगति और संभावनाओं के बारे में जाना, और प्रजनन चिकित्सा की मौजूदा स्थिति एवं इसके भविष्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ में कंसल्टैंट एवं सेंटर हेड, डॉ. शिखा टंडन ने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में हर 6 में से 1 दंपति को स्वाभाविक रूप से गर्भधारण करने में दिक्कत होती है। ऐसे दंपतियों को असिस्टिड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजीज़ से मदद मिल सकती है, और वो इसका लाभ उठाकर प्राकृतिक रूप से गर्भधारण कर सकते हैं। ए. आर. टी. प्रक्रियाओं, जैसे आई. वी. एफ, स्टेम सेल ट्रीटमेंट, क्रायोप्रिज़र्वेशन और लेज़र-एसिस्टेड हैचिंग आदि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और उसके फ़ायदों के पूरे ज्ञान एवं समझ से दंपतियों को गर्भधारण के लिए व्यक्तिगत एवं अनुकूलित उपचार प्रदान करने में मदद मिल सकती है। इसलिए मेडिकल विशेषज्ञों के एक आम मंच पर आने की जरूरत है, ताकि वो टेक्नोलॉजी में हो रही प्रगति का उपयोग कर प्रजनन की चुनौतियों से निपट सकें और जटिल मामलों में भी सफल इलाज कर सकें। सी. एम. ई. से योग्य और अनुभवी प्रजनन विशेषज्ञों को सहयोग करने और इन्फ़र्टिलिटी का शिकार लाखों लोगों के लिए आशाजनक समाधान तैयार करने का अवसर मिलता है। इस तरह के प्रयासों से विश्व स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण प्रजनन उपचार सभी की पहुँच में लाने के लिए इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने की बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ की प्रतिबद्धता को बल मिलता है । बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ ने पहले लखनऊ और फिर वाराणसी में अपने केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश में कदम रखा, जिसके बाद 3 साल में 5 केंद्र लॉन्च करके यह नोएडा ,गोरखपुर और प्रयागराज में तेज़ी से अपना विस्तार कर रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।