बीयंग और एंडब्लूम्स एक अलग और खास वैलेंटाइन डे अभियान के लिए एक साथ आए

नई दिल्ली। इन दिनों, प्यार का माहौल छाया हुआ है और रोमांस के इन दिनों को और खूबसूरती से मनाने के लिए बीयंग और एंडब्लूम्स एक साथ आए हैं। इस अवसर को खास बनाने के लिए दोनों सहभागी बने हैं । यूरोपियन बीयर चैलेंज में स्वर्ण विजेता, बीयंग ने एक विशेष वेलेंटाइन डे अभियान के लिए अभिनव फ्लोरल डिजाइन स्टूडियो एंडब्लूम्स के साथ हाथ मिलाया है, जो सबके दिलों को खुशियों से भर देने का वादा करता है। ‘‘इस वैलेंटाइन डे पर अपने प्रियजनों के लिए बियर बुके से बेहतर क्या हो सकता है!’’ किमाया हिमालयन बेवरेजेज के संस्थापक और मुख्यज कार्यपालक अधिकारी अभिनव जिंदल ने कहा कि ‘‘बीयंग में, हम हमेशा क्राफ्ट बियर अनुभव को बढ़ाने के लिए नए तौर तरीकों की तलाश में रहते हैं, और यह सहभागिता हमें ऐसा करने की अनुमति देती है। हमारा मानना है कि माल्टी तथा सिट्रस क्राफ्ट बियर और बेहतरीन फ्लोरल डिजाइन का यह बढ़िया कॉम्बिनेशन, प्यार का जशन मनाने और अनन्त यादें बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका है।’’
एंडब्लूम्स की संस्थापक शालिनी डुगर ने जिंदल की भावनाओं को दोहराते हुए कहा कि ‘‘एंडब्लूम्स में, हम फ्लोरल अनुभव बनाने के लिए उत्साहित हैं जो अद्वितीय और यादगार रहे । इस वेलेंटाइन डे कैम्पेन के लिए बीयंग के साथ मिलकर काम करना एक रोमांचक अवसर रहा है। हमने एक साथ आते हुए फ्लोरल डिज़ाइन के माध्यम से बीयंग बियर को शानदार ढंग से पेश किया है। हमने मिलकर जो बियर बुके तैयार किया है, वह न केवल देखने में खूबसूरत है, बल्कि वैलेंटाइन का जश्न मनाने और हमेशा प्यार की भावना को महसूस करने का एक तरीका भी है ।
दस्तकारी तथा रचनात्मकता के ताल मेल के साथ, बीयंग- भारत की पहली क्राफ्टड स्ट्रॉन्ग बियर, और एंडब्लूम्स ने एक विशेष ‘बीयर बुके’ तैयार किया है। इस अनोखे बुके में ब्लू एस्टर और पर्पल डेज़ी फूलों के बीच चार बीयंग क्राफ्टेड स्ट्रांग बीयर्स शामिल हैं, जो देखने में एक शानदार छवि है। इसके साथ ही यह एक अद्भुत स्वाद का अनुभव भी प्रदान करते हैं। इस कैम्पेन के हिस्से के रूप में, बीयंग और एंडब्लूम्स एक सोशल मीडिया उपहार भी कर रहे हैं, जिसमें एक लकी जोड़े को विशेष बुके जीतने का मौका दिया जा रहा है । साथ ही साथ, इस प्यार के दिन को और जशनपूर्वक बनाने के लिए, इन्लुोड़एंसर गिफ्टिंग भी की जाएगी। वैलेंटाइन डे प्यार, रचनात्मकता और सहयोग का जश्न मनाता है, और इस बार यह दिन और भी खूबसूरत हो जाएगा जब बीयंग क्राफ्टेड बियर और फ्लोरल कला का ताल मेल होगा । चाहे प्रेमावेशमय भाव हो या अपने आप को खास खुशियां देना, बीयंग और एंडब्लूम्स बियर बुके एक अविस्मरणीय वेलेंटाइन डे अनुभव देने का वादा करता है।
इस वैलेंटाइन डे पर बीयंग और एंडब्लूम्स के साथ प्यार की भावना ज़ाहिर करने के लिए तैयार हो जाइए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।