असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपनी टीम के साथ आज कलैक्टेªट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के अन्तर्गत 05 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित रखने हेतु 165800 रू0 मात्र के चैक वितरित किए गए है। प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से अब तक जिले में लगभग 14 लाख रू0 से 38 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इतने कम समय में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते महीने के भीतर सभी आवदेन प्रस्तुत कर पात्र बालिकाओं को चुनना तथा योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु अपनी कोर टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने कहा बालिकाएं अपनी पढाई की ज्वाला को कायम रखे प्रशासन उनकी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने बालिकाओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे पढाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें तथा अपने माता-पिता जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें। जिलाधिकारी अपने विभिन्न सोर्स से धन का प्रबन्ध कर निर्धन असहाय बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर रहे हैं। इस प्राजेेक्ट से जहां निर्धन बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने तथा बेटियों के प्रति समाज का नजरिया बदलने का प्रयास है।
जिलाधिकारी ने कहा की बेटी को सशक्त बनाने का नंदा सुनंदा एक ग्लोबल प्रयास है हम रहे ना रहे यह चलता रहेगा। उन्होंने बेटियों की हौसला बढाते हुए कहा कि आप अपनी शिक्षा की स्पार्क को जारी रखें आपकी शिक्षा का वहन जिला प्रशासन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा निर्बल के द्वारा असहाय बालिकाएं जिनकी शिक्षा पारिवारिक मजबूरी के कारण छूट जा रही है उनको पुनर्जीवित कर उनके सपनों में उड़ान भरने तथा सुरक्षित भविष्य की नीव रखने का एक आधार है। उन्होंने कहा आप अपनी कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें, जिला प्रशासन आपका सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित बेटियों एवं उनके परिजनों ने डीएम का धन्यवाद दिया। बेटियों ने कहा थैंक्यू डीएम सर जैसे आपने हमारी शिक्षा जारी रखने में सहायता की हमारा प्रयास रहेगा की हम मेहनत कर जरूरतमंद की सहायता कर सकें।
आज गौरांशी सिंघल कक्षा 12 न्यू इमेज इन्टरनेशनल ब्यूटी इंस्टीट्यूट, 35000 रू०, अनुष्का क्षेत्री कक्षा 11 केन्द्रीय विद्यालय को 7800, कु0 वैष्णवी कक्षा 12 शिवालिक इन्टरनेशनल स्कूल, 33000, कु0 तनु शर्मा कक्षा 12 उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून, 60000, कु0 शताक्षी शर्मा कक्षा 11 इण्डियन अकेडमी नेहरूकालोनी, 30000 का चैक दिया गया है। आज 5 नंदा-सुनंदा देवीयों को कुल 165800 रू0 मात्र के चैक दिए गए। अब तक जिले में लगभग 14 लाख रू0 से 38 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।