लैंड-स्लाइडिंग स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी

उत्तरकाशी : बीते दिवसकी सायं को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइडिंग स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है, कल देर रात्रि तक चलाए गये रेस्क्यू अभियान को आज प्रातः में पुनः प्रारम्भ किया गया है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार आर्या एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर रेस्क्यू टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दलों द्वारा घटनास्थल से 1 घायल तथा 2 शव बरामद किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2 लोग अभी मिसिंग चल रहे हैं, जिनकी तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।
घायल- रशिक पुत्र बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 60 वर्ष।
मृतको का विवरण
1 – हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश उम्र 47 वर्ष
2 – ख्याति पुत्री हरिशंकर उम्र 09
निवासीगण- जौनपुर उत्तरप्रदेश।
घायल
रसिक भाई पुत्र वस राम भाई निवासी 216 त्रिपाठी निवास निकट प्रतापनगर वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र।
गुमशुदा –
1 – भाविका शर्मा पुत्री जॉय शर्मा उम्र 11 वर्ष निवासी B-58 कृष्णाविहार नई दिल्ली।
2 – कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई उम्र 35 वर्ष
निवासी मुंबई थाने महाराष्ट्र।
DSCR/DEOC
Uttarkashi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।