एसडीआरएफ के जवानों ने भूस्खलन के कारण फंसे 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

भारी बारिश से मुनकटिया में राजमार्ग हुआ ध्वस्त, रोकी गई केदारनाथ यात्रा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मार्ग ध्वस्त हो गया है। जिस कारण प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया है, जबकि यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बीते वर्ष 31 जुलाई को आई आपदा के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड 6 किमी मार्ग के बीच हाईवे जगह-जगह ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद यात्रा मार्ग पर फंसे हजारों यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। मुनकटिया में ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहा है, जबकि बीती रात हुई तेज बारिश के चलते मार्ग ध्वस्त हो गया है।
जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए। बीती देर रात सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। जिसके बाद मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। अभी भी रास्ता पूरी तरह से बंद है, जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है। सोनप्रयाग क्षेत्र में मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में मलबा-पत्थर आने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। ऐसे में फिलहाल केदारनाथ धाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई है। मार्ग सुचारू होने पर यात्रा पुनः शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने आगे बताया कि स्लाइडिंग जोन के पास मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित है, जिस कारण यहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल यात्रा को रोका गया है। इसके अतिरिक्त स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में गौरीकुंड से वापस आने वाले कुछ यात्री फंस गए थे, जिनको एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित सोनप्रयाग लाया गया है। यहां पर मार्ग खोले जाने की कार्रवाई गतिमान है और मार्ग के सुचारू होने पर यात्रा शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।