टापू में फंसे 11 व्यक्तियों को सकुशल किया रेस्क्यू

बाड़वाला में साधना केंद्र की समीप यमुना में फंस गए थे मजदूर
देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त गया है और भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं विकासनगर-यमुना नदी बाढवाला क्षेत्र मे नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया और नदी किनारे काम कर रहे मजदूर फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर मजदूरों को बहार निकाला।
डाकपत्थर चैकी क्षेत्र के बाडवाला साधना केंद्र के समीप यमुना नदी मे कुछ मजदूर अपनी ध्याडी मजदूरी मे जुटे हुए थे, जिनमें चार महिलाएं और सात पुरुष कार्य कर रहे थे। सभी अपने कार्य मे इतने व्यस्त थे कि उन्हें यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने का आभास ही नहीं हुआ। देखते ही देखते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी मे काम कर रहे महिलाएं और पुरुष मजदूर व एक ट्रैक्टर नदी के बीच में फंस गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित उफनते नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि सुबह नदी मे मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यमुना नदी से सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गौर हो कि उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।
पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टापू में फंसे 11 व्यक्तियो (7 पुरूष व 4 महिला) को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किये गये व्यक्तियो ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते है तथा वह सभी सुबह नदी में गए थे, अचानक जलस्तर बढने लगा, जिस कारण वह सभी एक टापू में इकट्ठे हो गए, टापू के चारों तरफ पानी होने की वजह से बाहर नहीं आ पाए। रेस्क्यू किये गये सभी व्यक्तियों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। रेस्क्यू किये गये व्यक्तियों में कालीचरण पुत्र ठाकुर, अजीत कुमार पुत्र सतवीर, बिटृू पुत्र ठाकुर, विक्की पुत्र भोपाल सिंह, अशोक पुत्र राजा, सूर्य पुत्र गामू सिंह, जगबीर पुत्र कलवा, हेमलता पत्नी अजीत, नीरज पत्नी बिटृू, चंद्रावती पत्नी जगबीर, कल्पना पत्नी कालीचरण सभी निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।