मुम्बई क्राइम ब्रांच की उत्तराखण्ड में छापेमारी, अवैध मेफेड्रोन फैक्ट्री का पर्दाफाश

30 लाख रूपए की ड्रग्स, कैमिकल व मशीनरी बरामद, तीन गिरफ्तार
पिथौरागढ़। ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र की ठाणे क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नेपाल सीमा के पास चल रही अवैध मेफेड्रोन (एमडी) फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 30 लाख रूपये की ड्रग्स, मशीनरी, रसायन और वाहन जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कासरवडावली पुलिस स्टेशन, ठाणे में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच के बाद की गई। शुरुआती जांच में ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिटकृ5 ने दो आरोपियों विशाल सिंह और मल्लेश शेवाला को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 10 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ जिसकी कीमत 35 हजार रूपये आंकी गई थी। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया था कि यह नशीला पदार्थ उत्तराखंड से मंगवाया गया था। इस इनपुट पर पुलिस टीम को उत्तराखंड भेजा गया, जहां 27 जून को पिथौरागढ़ के एक निर्माणाधीन फैक्ट्री पर छापा मारा गया। छापेमारी में 18 लाख रूपये से अधिक के ड्रग्स बनाने वाले रसायन, उपकरण और मशीनें बरामद हुईं। छापे से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए थे और नेपाल सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन 28 जून को स्थानीय पुलिस और नेपाल सीमा सुरक्षा बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ओम गुप्ता और अमर कोहली इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी मेफेड्रोन बनाने के अवैध कारोबार में शामिल थे। कासरवडावली पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ पहले से एक एफआईआर दर्ज है और दोनों आरोपी वहां से फरार चल रहे थे।
आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई सफल हुई है। उन्होंने बताया कि अब पूरे कुमाऊं रेंज में ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि उत्तराखंड में पहली बार इस तरह की बड़ी मेफेड्रोन फैक्ट्री के भंडाफोड़ से यह स्पष्ट हो गया है कि सीमावर्ती क्षेत्र अब ड्रग माफियाओं के निशाने पर हैं। यदि स्थानीय पुलिस व इंटेलिजेंस में समन्वय मजबूत हो, तो ड्रग माफियाओं के मंसूबे नाकाम किए जा सकते हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओम जयगोविंद गुप्ता उर्फ मोनू (उत्तराखंड), भीम यादव (नालासोपारा, महाराष्ट्र) और अमर कुमार कोहली (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।