अलकनंदा उफान पर, लोगों के घरों में घुसा पानी, लोगों ने भागकर बचाई जान

Lavc60.9.100

रुद्रप्रयाग। मूसलाधार बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। गुरूवार सुबह नदी का जलस्तर फिर अचानक से बढ़ने से बाल्मीकि समाज के 4 आवासीय भवनों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय और बाल्मीकि बस्ती को जोड़ने वाला पुल भी नदी में डूब गया।
पहाड़ों में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बदरीनाथ क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गुरूवार सुबह अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे आसपास भवनों को खतरा पैदा हो गया। वाल्मीकि समाज के 4 परिवारों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बेलनी पुल के नीचे 15 फीट ऊंची शिव मूर्ति भी जलमग्न हो चुकी है। आने-जाने वाले पैदल मार्ग भी डूब चुके हैं, इसके अलावा प्रसिद्ध कोटेश्वर मंदिर गुफा तक पानी आ गया है।
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरूवार सुबह बाल्मीकि समाज के लोगों ने अपने आवासों को खाली कर दिया। प्रभावित लोगों ने कहा कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। अचानक पानी इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ क्षेत्र में रात के समय हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया। जिससे उनके सामने ऐसी स्थिति खड़ी हो गई। उन्होंने प्रशासन से मदद को लेकर गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।